रायपुर

अभा ग्राहक पंचायत ने नवनियुक्त कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट
09-Jan-2024 4:36 PM
अभा ग्राहक पंचायत ने नवनियुक्त कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर, 9 जनवरी। ग्राहक जागरण एवं उनके हित के लिए कार्यरत संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रतिनिधिमंडल रायपुर जिले में नव पदस्थ कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह से भेंट की।

संस्था के महानगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने उन्हें ग्राहक पंचायत के उद्देश्य एवं कार्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि ग्राहक देश का एक महत्वपूर्ण अंग है और ग्राहकों को उनके अधिकारों से अवगत कराने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए ग्राहक पंचायत पूरे भारत मे विगत 50 वर्षों से कार्यरत है।

रायपुर जिले के ग्राहकों की समस्याओं के निदान व उनके सर्वांगीण विकास में शासन का सहयोग आवश्यक है। ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त जिलाधीश को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षित सहयोग की अपील की। प्रतिनिधि मंडल में डॉ शोभा पंडित, प्रांत उपाध्यक्ष, देवदत्त साहू संभाग प्रभारी, अधिवक्ता मीना तिवारी, भगवती साहा, अभिमान सिंह आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट