रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ अधिकारी एवं प्राध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉक्टर के के बिंदल के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का अभिनंदन किया। इस दौरान सातवें वेतनमान का ,ज्केज् डिपॉजिट के एरियर का भुगतान , प्राध्यापक से प्राचार्य तथा सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर पदोन्नति, क्रीड़ा अधिकारी एवं ग्रंथपाल की सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 करने एजीपी में स्थान ,10000 ए जी पी बाबत, पेंशन निराकरण शीघ्र करने के मुद्दों पर चर्चा की ।
प्रतिनिधि मंडल में डॉ अशोक शर्मा, डॉक्टर सुभद्रा राठौर, डॉक्टर तपेश गुप्ता ,डॉक्टर राजेश शुक्ला डॉ ध्रुव पांडे, डॉ रामानंद यादव डॉ विपिन शर्मा, डॉ जे एन वर्मा ,डॉ प्रीति शर्मा, डॉक्टर प्रमोद मैंने ,डॉअजीत हंडेत डॉ अभया जोगलेकर , डॉ रूपेन्द्र चौहान, डॉ, रविन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. रश्मि मिंज, डॉ. नंदा गुरवारा, डॉ. वासू वर्मा आदि शामिल रहे।