रायपुर

भूपेश सरकार भी मीसा बंदियों के श्राप की शिकार-सोनी
09-Jan-2024 2:03 PM
भूपेश सरकार भी मीसा बंदियों के श्राप की शिकार-सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। 
1977 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में सजा भुगतने वाले लोकतंत्र सेनानी संघ (मीसा बंदी)ने साय सरकार से पेंशन भुगतान शुरू करने की मांग की है। इसे लेकर कल प्रदेश के मीसाबंदी परिवारों/लोकतंत्र प्रहरी के सदस्यों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन स्थानीय वृन्दावन सभागार में आयोजित है। इसमें , मुख्यमंत्री, स्पीकर  सहित सभी मंत्री व विधायकों को आमंत्रित किया गया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद कैलाश सोनी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि पूर्व में यह पेंशन मिल रही थी। लेकिन 2019 से तानाशाही वंशवाद व परिवार वाद वाली भूपेश बघेल सरकार ने  सेनानियों के सम्मान पर डाका डाला उसे बंद कर दिया । यहां तक कि वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी ने आपातकाल में इन्हें प्रताडि़त किया अदालती लड़ाई जीतने के बाद भी अपनी हठधर्मिता न त्याग कर सुप्रीम कोर्ट में केवल पेशियां लेने प्रकरण लंबित रखा गया।  सोनी ने कहा कि मेरा तो मानना है जैसे मीसा बंदियों के च्च्श्रापज्ज् के कारण देश से 1977 में कांग्रेस का सफाया हुआ वैसे ही भूपेश सरकार भी मीसा बंदियों के श्राप की शिकार हुई।

अब प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनी है लोकतंत्र सेनानियों में पुन: आस जागीं है कि यह सरकार शीघ्र ही लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान को पुन: वापस लौटायेगी। इस हेतु सरकार बनते ही संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पहल की है । उनकी अनुकूलता से हम आश्वस्त हैं कि पूर्वानुसार ही छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान देगी। 
 


अन्य पोस्ट