रायपुर
आत्मानंद स्कूलों के संविदा शिक्षक, कर्मियों का सम्मेलन
08-Jan-2024 8:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक और कर्मचारियों का पहला सम्मेलन रविवार को रविंद्र मंच में हुआ। इसका आयोजन सर्व संविदा कर्मचारी संगठन ने किया। नई सरकार आने के बाद इन स्कूलों और स्टाफ को भविष्य पर आशंका जताई जा रही है। सम्मेलन के बाद प्रतिनिधियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को ज्ञापन सौंपा ।
इनकी मुख्य मांग तो नियमितीकरण है। लेकिन वेतन और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। ओपी चौधरी आश्वासन दिया है कि शिक्षको नहीं निकालेंगे ।वहीं अग्रवाल ने कहा कि कुछ अच्छा निर्णय लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे