रायपुर

शासकीय नौकरी लगाने 12 लाख वसूले, दो जेल गए
08-Jan-2024 4:51 PM
शासकीय नौकरी लगाने  12 लाख वसूले, दो जेल गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी।
मंत्रालय एवं अन्य विभागों में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर  आधा दर्जन युवक युवतियोंं से 12  लाख रुपए)ठगी करने वाले 2 आरोपी प्रशांत सोनी व उत्तम उर्फ विक्रम नेताम को गिरफ्तार किया गया ।

नंदनी धीवर एवं नीलकंठ गोंड, गीता देवांगन, घनश्याम देवांगन, मीनाक्षी मिश्रा, सुरेखा शोरी ने प्रशांत सोनी, उत्तम उर्फ विकम नेताम एवं पिंकी कौर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन तीनों ने  मंत्रालय एवं अन्य विभागो में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी से अलग अलग कुल 12 लाख /रु  धोखाधड़ी की पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की थी।  शिकायत की जांच की गई जिसमें आरोपियों ने प्रार्थियों से ऑन लाईन, चेक एवं नगदी के माध्यम से रकम ली थी। 

टिकरापारा पुलिस  आरोपियों का लगातार तलाशी में जुटी थी।मुखबीरो के सहयोग से आरोपी-01. प्रशांत सोनी पिता सुरेन्द्र सोनी 31 साल निवासी झंडा चौक बोरियाखुर्द  टिकरापारा  , उत्तम नेताम उर्फ विकम नेताम पिता आंनद राम नेताम 29 साल निवासी पुजारी नगर तीन मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर छग को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इनकी तीसरी सहयोगी पिंकी कौर की तलाश जारी है।
 


अन्य पोस्ट