रायपुर

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच
07-Jan-2024 7:11 PM
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। पाञ्चजन्य विद्या मंदिर हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुशालपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा नर्सरी से दसवी तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने एवं अपनी कलात्मकता को दिखाने का अवसर मिला। कक्षावनौवीं के विद्यार्थियों ने जैविक खेती को महत्व देते हुए मॉडल के

रूप में प्रदर्शित किया। मोनिका ठाकरे एवं साथियों ने ग्रीनहाउस सत्येंद्र नेताम एवं साथियों ने विद्युत उत्पादन एवं उसका बचाव कैसे किया जा सकता है उसको प्रदर्शित किया। रोशन निषाद एवं साथियों ने रामसेतु का मॉडल प्रदर्शित किया।न्यूक्लियर प्लांट आराध्या देवांगन निहारिका वर्मा निवेदिता एदवान दिव्या रजक ने प्रदर्शित किया।

छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राजीव कुंभ में साधु संतों के साथ मंदिर नदी बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी के विशेष आकर्षण रहे लाइव मॉडल के रूप में चंद्रयान-3 में लैंड रोवर एवं लांचर, भूत एवं भविष्य के मॉडल द्वारा उद्योगों की वजह से पेड़ों की संख्या में आ रही गिरावट को दर्शाया गया साथ ही पुष्कर मेला, पृथ्वी की घृषण शक्ति, एसिड वर्षा, सोलर सिस्टम, रायपुर स्मार्ट सिटी, नया संसद भवन, पवन के साथ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के साथ विभिन्न विषयों पर लगभग 170 मॉडल बनाकर बच्चों को अपनी प्रति निखारने का बच्चों को अवसर मिला।


अन्य पोस्ट