रायपुर
रायपुर, 7 जनवरी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 8 से 10 जनवरी 2024 को अखिल भारतीय कृषि यंत्र एवं मशीनरी परियोजना की वार्षिक कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। इसमें पूरे देश के 27 केंद्रों मुख्य अन्वेषक एवं रिसर्च इंजीनियर भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 जनवरी 2024 को प्रात: 10 बजे कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल के मुख्य अतिथ्य में होगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (कृषि इंजीनियरिंग) डॉ. एस. एन. झा करेंगे, कार्यक्रम में भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक डॉ. सी आर मेहता तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक उपनिदेशक (फार्म इंजीनियरिंग) डॉ. केपी सिंह भी भाग ले रहे हैं एवं अखिल भारतीय कृषि यंत्र एवं मशीनरी परियोजना के परियोजना समन्वयक डॉ. के एन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।