रायपुर

कांग्रेस की चुनाव समिति गठित
07-Jan-2024 7:09 PM
कांग्रेस की चुनाव समिति गठित

रायपुर, 7 जनवरी। आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने छत्तीसगढ़ के लिए 18 सदस्यी चुनाव समिति का गठन किया है। इनमें दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, अनिला भेडिय़ा, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्रकुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा के साथ युकां महिला कांग्रेस एनएसयूआई, और सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इन सबकी बैठक 11 तारीख को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ होने के संकेत हैं। खरगे ने इसके अलावा प्रत्याशी तय करने के लिए एक स्क्रुटनी कमेटी भी गठित की है।


अन्य पोस्ट