रायपुर
सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए साय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरू घासीदास की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित खालसा स्कूल परिसर पहुंचे। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में होंगे शामिल। इस अवसर पर भंडारपुरी गद्दीनशीन धर्म गुरु बाल दास , पूर्व राज्य सभा सांसद भूषण जांगड़े, विधायक गुरु खुशवंत भी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लिए लाभदायी होता है।गुरु बालदास ने अपने पुत्र का सामूहिक विवाह के अंतर्गत विवाह करवाया यह एक बड़ा उदाहरण है।पश्चिम के देश में विवाह एक कांट्रेक्ट होता है पर हमारे यहाँ सात जन्मों का साथ और पवित्र संस्कार होता है।सामूहिक विवाह से बड़ा खर्च बच जाता है। साय ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी युवक एवं युवतियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।
सीएम ने कहा सतनामी समाज के लिए जो भी जरूरी होगा सहयोग किया जाएगा। नवा रायपुर में सामाजिक गतिविधियों के लिए जमीन की मांग पर भी विचार करेंगे।