रायपुर

एडवांस किराए और बाइक गिरने पर मारपीट, जान लेने की धमकी
07-Jan-2024 4:48 PM
एडवांस किराए और बाइक गिरने पर मारपीट, जान लेने की धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जनवरी। किराए का घर खाली करने पर एडवांस में दी रकम मांगने को लेकर मकान मालिक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

डीडी नगर पुलिस के अनुसार    न्यू शांति विहार कॉलोनी डंगनिया में सौरव दुबे का ?मकान है। जहां शिवानी शर्मा (35) किराए पर रहती थी। किराए पर लेने के दौरान शिवानी ने एग्रीमेंट के तहत 1.80 हजार रूपए एडवांस दिए थे। शिवानी ने पिछले दिनों मकान खाली करने के बाद कल शाम  , एडवांस लौटाने कहा। इस पर सौरभ की मां और बहन ने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चोट पहुंचाया। शिवानी की रिपोर्ट पर डीडी नगर पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज किया ।

इधर बीती रात  तरूण नगर सिविल लाईन में घर के सामने खड़ी बाइक गिर जाने को लेकर हुए विवाद में ट्विंकल सेन और उसके तीन साथियों ने मिलकर सोनिया साहू (30) के साथ गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट की । इसी इलाके के संतोषी चौक के पास छन्नू यादव,और  राजेश यादव कल शाम बिना कारण एक दूसरे से उलझ गए। इसमें दोनों के बीच हुई और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 294,506,323,34 के तहत काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है ।

उधर अटल आवास बाराडेरा में नवीन कोसले अपने साथियों के साथ मोहल्ले में गाली गलौज कर रहा था। यह देख  उत्तम सिंह कुर्रे ने मना किया तो नवीन ने गाली गलौज की। और हाथ मुक्के और डंडे से मार, जान से मारने की धमकी दी। उत्तम की रिपोर्ट पर विस पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट