रायपुर

एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा, 2.48 लाख ठगे
06-Jan-2024 6:46 PM
एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा, 2.48 लाख ठगे

रायपुर, 6 जनवरी। एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर 2.48 लाख रुपए ठग लिए। पांच माह तक नियुक्ति आदेश कि इंतजार करने के बाद युवती ने चार सौ बीसी का मामला दर्ज कराया। नवा रायपुर राखी पुलिस के मुताबिक यह धोखाधड़ी सेक्टर-29 ब्लाक 21/304 निवासी के.अनिता राव (23)के साथ हुई।  अनिता ने सितंबर में साइन डॉट कॉम नाम के जॉब साइट पर स्टाफ नर्स के लिए अपना बायोडेटा लोड किया था। उस दौरान मोबाइल नंबर 9582162728 से कॉल आया। उसने एयरपोर्ट में स्टाफ नर्स की नौकरी का आफर देकर अपने बताए एकाउंट में 2,48990 रूपए ट्रांसफर कराए। पांच माह बाद इस ठगी का अहसास होने पर अनिता ने शुक्रवार शाम राखी पुलिस में 420 का मामला दर्ज कराया।

 पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट