रायपुर

महासमुन्द, रायपुर से जाकर खरोरा में जुआं खेल रहे आठ गिरफ्तार, 61 हजार रूपए जब्त
06-Jan-2024 3:13 PM
महासमुन्द, रायपुर से जाकर खरोरा में जुआं खेल रहे आठ गिरफ्तार, 61 हजार रूपए जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी।
खरोरा पुलिस ने नहर पार काट पत्ती जुआं खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ा। इनसे  61050  रूपए ,ताश एवं दो मोटर साइकिल बरामद किया।
पुलिस को शुक्रवार को मुखबीर ने इसकी सूचना दी थी।  ग्राम धौराभाठा में पतालू नहर पार आठ जुआरियों नगदी दांव पर लगाकर काटपत्ती खेलने की सूचना दी थी। मौके  पर पहुंचे पुलिस वालों ने आठों   जुआरियों को पकडक़र  फड़ से नगदी 61050 रूपए, 4  प्लास्टिक की बड़ी बोरी, 4 मोमबत्ती, 2 माचिस, एवं  ताश की गड्डी तथा 2 मोटर सायकल जब्त कर  13 जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 (02) के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया। इनके विरूध्द पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इन  जुआरियों में चोवाराम साहू  उम्र 35  अछरीडीह तुमगांव, महासमुंद। श्रवण जोशी  उम्र 49 कोड़ापार खरोरा  रायपुर।  संजीव कोशले उम्र 32  कोड़ापार थाना खरोरा  रायपुर। छन्नू लाल साहू  उम्र 40 साल साकिन अछरीडीह तुमगांव,महासमुंद। अरूण निषाद उम्र 27 साल साकिन अठरीडीह  तुमगांव महासमुंद।  भानुप्रताप सोनवानी उम्र 28 साल  अछरीडीह  तुमगांव, महासमुंद। गुनिधी साहू  उम्र 25 साल  अछरीडीह थाना तुमगांव महासमुंद। पुनाराम घृतलहरे उम्र 40 साल ओड़ान पलारी बलौदाबाजार।
 


अन्य पोस्ट