रायपुर

वोटर लिस्ट विशेष पुनरीक्षण कल से, 22 तक आवेदन
06-Jan-2024 3:06 PM
वोटर लिस्ट  विशेष पुनरीक्षण कल से,   22 तक आवेदन

रायपुर, 6 जनवरी । निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत प्रदेश के नागरिकों का मतदाता सूची में नाम पंजीयन, विलोपन, स्थानातंरण एवं प्रविष्टि में किसी भी प्रकार के संशोधन  फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष-2024 जारी किया  है।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कल  06 जनवरी  (शनिवार) को प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। और इसी के साथ दावा-आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। सभी नागरिक 22 जनवरी, तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। इस दौरान 13 जनवरी  (शनिवार) एवं 14 जनवरी  (रविवार) को समस्त मतदान केन्द्रों में दो दिवसीय विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण पूर्ण कर 08 फरवरी 2024 (गुरुवार) को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। 

 


अन्य पोस्ट