रायपुर
भाजपा की लोकसभा योजना बैठक
05-Jan-2024 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा की एक प्रदेश स्तरीय बैठक आज जैनम भवन में हुई इसमे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश प्रदेश प्रभारी ओम माथुर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा,सह प्रभारी नितिन नबीन डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव,विजय शर्मा सहित पदाधिकारी माजूद रहे। इनके अलावा सरकार के सभी मंत्री, वरिष्ठ विधायक, और सांसद भी आमंत्रित थे।
इनमें पुन्नूलाल मोहिले, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल भी विशेष आमंत्रितों में रहे। पार्टी प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर ने मीडिया को बताया कि बैठक में लोकसभावार जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों के तहत जीत को लेकर चर्चा चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे