रायपुर

पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती छह दिनों के रायपुर प्रवास पर
05-Jan-2024 6:31 PM
पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती छह दिनों के रायपुर प्रवास पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज छह दिनों के रायपुर प्रवास पर रहेंगे। देवेश मिश्रा ने बताया कि महाराज रायपुर पहुँच गए हैं। वे कल  6 जनवरी को पूर्वाहन 11: 30 बजे दर्शन दीक्षा धर्म अध्यात्म रक्षा से संबंधित परिचर्चा एवं संध्या 5 बजे संगोष्ठी आयोजित होगी। मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत 7 जनवरी  को सुबह 11: 30 बजे हिंदू राष्ट्रधर्म सभा का आयोजन किया गया है,जिसमें पूज्यपद गुरुदेव के द्वारा सभी भक्तगणों को और छत्तीसगढ़ वासियों को हिंदू राष्ट्र भारत से संबंधित उपदेश एवं आशीर्वचन प्रदान किया जाएगा।

संध्या 5 बजे एक धार्मिक संगोष्ठी भी आयोजित होगी। 8 जनवरी को सुबह 11:30 बजे दर्शन दीक्षा धर्म आध्यात्मिक रक्षा से संबंधित परिचर्चा एवं संध्या 5 बजे संगोष्ठी होगी । इसी प्रकार 9 जनवरी  को सुबह 11 बजे दर्शन दीक्षा धर्म आध्यात्मिक रक्षा से संबंधित परिचर्चा एवं संध्या 5 बजे संगोष्ठी आयोजित होगी । 10 जनवरी को सुबह 11:30 बजे दर्शन दीक्षा धर्म राष्ट्र अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान, प्रश्न उत्तर एवं दोपहर भोजन पश्चात  मुंबई हावड़ा मेल से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।


अन्य पोस्ट