रायपुर
नाबालिग का अपहरण
04-Jan-2024 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जनवरी। अभनपुर इलाके से दो नाबालिग लडक़ी का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता कोई अज्ञात व्यक्ति ने लड़कियों को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए । परिजनों ने लडक़ी के लापता होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक अभनपुर इलाके में दो दिन में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण हुआ है। जिनमें एक की उम्र 16 साल और दूसरे की 17 साल 10 माह की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 363 का अपराध दर्ज किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे