रायपुर
संयुक्त किसान मोर्चा का 7 को नागरिक प्रतिरोध मार्च
04-Jan-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जनवरी। संयुक्त किसान मोर्चा ने 7 जनवरी को हसदेव में आयोजित नागरिक प्रतिरोध मार्च का समर्थन किया है। मोर्चा मे इस क्षेत्र के सभी कोयला ब्लॉकों का आबंटन रद्द करने की मांग की है। किसान मोर्चा ने सभी संवेदनशील नागरिकों, ट्रेड यूनियनों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं, आदिवासी, संगठनों से इस प्रतिरोध मार्च में हिस्सा लेने की अपील की है। समन्वय समिति ने कहा है कि वैकल्पिक कृषि नीतियों पर पूरे प्रदेश में एक पखवाड़े का अभियान चलाकर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैलियां आयोजित करने की रूपरेखा बनाई जा रही है। समन्वय समिति की बैठक में संजय पराते, जनकलाल ठाकुर, सौरा यादव, विश्वजीत हरोड़े और नरोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे