रायपुर

मरम्मत में 24 लाख खर्च करने के 6 माह बाद ही स्कूल भवन तोडऩे का फैसला...!
04-Jan-2024 2:37 PM
मरम्मत में 24 लाख खर्च करने के 6 माह बाद ही स्कूल भवन तोडऩे का फैसला...!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। 
शशिबाला कन्या हायरसेकंडरी स्कूल परिसर गुढिय़ारी के जर्जर भवन में संचालित तीन स्कूल और एक कॉलेज अंतत:स्थानांतरित कर दिया गया है। नवीन कॉलेज की कक्षाएं संस्कृत कॉलेज भवन में लगनी शुरू हो गई है ।

आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पिछली सरकार ने  इस जर्जर भवन की मरम्मत को लिए स्वीकृत 48 लाख मे से 24 लाख  रूपए खर्च कर दिए गए । मौके पर जाकर देखा जाए तो बमुश्किल 4-5 लाख का ही खर्च नजर आता है। इतना ही नहीं भवन तोडऩे का फैसला होने के बाद पुन मरम्मत को लिए 48 लाख रूपए मंजूर कर दिए गए । वैसे साल 2023-24 के बजट में गुढिय़ारी इलाके के लिए स्वीकृत और शुरू हो चुके नवीन डिग्री कालेज भवन इसी परिसर में बनाने पौने दो करोड़ का बजट भी मंजूर किया जा चुका है। वैसे यह वर्तमान भवन 1980-82 में बना था। 

बहरहाल इस परिसर में संचालित नवीन कॉलेज की कक्षाएं, संस्कृत कॉलेज भवन में बुधवार से शुरू हो चुकीं हैं। वहीं प्रायमरी स्कूल गुढिय़ारी अ  और नवीन मिडिल स्कूल को मंगलबाजार परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है । और शशिबाला कन्या हायरसेकंडरी की कक्षाएं महावीर स्कूल में संचालित होंगी। जर्जर भवन को तोडऩे का काम कल से शुरू किया जाना है।


अन्य पोस्ट