रायपुर
जुआ-सट्टा, और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
03-Jan-2024 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुधवार को पीएचक्यू में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने के लिए सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।
श्री शर्मा ने बैठक में अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जुआ-सट्टा, और अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, उन्होंने यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए कदम उठाने कहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए कानून व्यवस्था का उचित तरीके से पालन करते हुए आम जनों को समय पर न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे