रायपुर

बस स्टैंड गार्डन में आनलाइन सट्टा खिला रहे दो गिरफ्तार
03-Jan-2024 3:52 PM
बस स्टैंड गार्डन में आनलाइन सट्टा खिला रहे दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी।
भाठागांव बस स्टैंड गार्डन में आनलाइन सट्टा खिला रहे दो सटोरिए को गिरफ्तार किया गया है । इनसे 4 नगद,हजार 
3  लैपटॉप, 3  मोबाईल, 4  कॉपी रजिस्ट्रर, 4  बैंक पासबुक, 4  चेकबुक, 2  डाट पेन जब्त किया । इनकी कीमत 90 हजार रूपए बताई गई।  वे लोग रेड्डी अन्ना आनलाइन सट्टा साइट का उपयोग कर रहे थे।

सोमवार को  टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। नया बस स्टैण्ड भाठागांव गार्डन में 02 व्यक्ति बैठकर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। 
मौके पर पहुंच पुलिस वालों को  2 व्यक्ति मोबाईल फोन एवं लैपटाप से ऑनलाईन सट्टा एप चालू कर सट्टा खेलते एवं कापी पेन से हिसाब लिखते मिले। उन्हें पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम  साहिद रजा खान पिता सलाउद्दीन खान  (24) निवासी निजामी चौक कृष्णा नगर सुपेला भिलाई मोह. गुलरेज पिता मोह0 अनीश (23) निवासी ईदगाह चौक फरीद नगर सुपेला भिलाई बताया।  रकम लेन देन के लिए किराए पर लोगो से बैंक खाता पासबुक व चेक प्राप्त कर ऑन लाईन सट्टा खिलाना स्वीकार किया। दोनों को धारा 4 (क), 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 22 के तहत गिरफ्तार किया । 

 


अन्य पोस्ट