रायपुर
पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन सश्रम कारावास
03-Jan-2024 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जनवरी। चार वर्ष पहले सिलेंडर मारकर पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन सश्रम कारावास की सजा हुई है। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस अपराध के मामले पति को कोर्ट ने दोषी पाया । सिविल लाइन इलाके के नई बस्ती नूरानी चौक में वर्ष 2019 को प्रहलाद यादव ने अपनी पत्नी पर सिलेंडर फेंककर चोट पहुंचाई और इस घटना में महिला की मौत हो गई। प्रहलाद की पत्नी ताराबाई का ढाई साल का बेटा है और वह झाड़ू पोछा का काम करती थी। महिला फोन पर बात करती थी इस बात की आपत्ति प्रहलाद ने की और विवाद इस बात को लेकर हुआ और उसने सिलेंडर उठाकर अपनी तारा के सिर पर वार कर दिया इससे घटना में उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोर्ट ने सजा सुनाते हुए प्रहलाद को 100 रुपए का अर्थदंड और छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे