रायपुर
अस्पताल के बाहर से डॅाक्टर की स्कूटी पार
02-Jan-2024 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जनवरी। अम्बेडकर अस्पताल परिसर से एक महिला डॉक्टर की स्कूटी चोरी हो गई। अज्ञात चोर अस्पताल के चीर घर के सामने खड़ी स्कूटी को चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर रमनीक कौर बिंद्रा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीजी गल्र्स हॉस्टल मेकाहारा में रहती है। और अस्पताल में काम करती है। 31 दिसंबर को वह अपनी स्कूटी सीजी 07 एम 8084 को अस्पताल के चीर घर के सामने खड़ी कर चली गई। कुछ देर बाद आकर देखा तो स्कूटी वहां पर नहीं था। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरे फुटेज से चोर की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे