रायपुर
नववर्ष पर सीएम से मिले मंत्रालय कर्मी
02-Jan-2024 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ से अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव सुश्री कांति सूर्यवंशी, मनोज साहू संयुक्त सचिव, पवन साहू कोषाध्यक्ष, तीरथ लाल सेन और तीरथ राम साहू संरक्षक द्वय, कार्यकारिणी सदस्य महेश बड़ा, सुश्री ललिता राव, सुश्री प्रियंका देवांगन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे