रायपुर

सूने मकान में चोरी 50 हजार के नगदी-जेवर पार
02-Jan-2024 4:12 PM
सूने मकान में चोरी 50 हजार  के नगदी-जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 रायपुर, 2 जनवरी।
घर से बाहर गए दंपित्त के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़ कर कमरे में रखे आलमारी से ससोने चांदी के जेवर नगदी कुल 50  हजार रूपए के सामान की चोरी कर ले गया। 

पुलिस के मुताबिक रश्मि पाण्डे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ सत्यम विहार कालोनी में रहती है। जो 31 दिसंबर को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गई हुई थी। जो दूसरे दिन घर आए तो देखा की मकान के मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में आलमारी से नगदी और जेवर नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। 

आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी रिपोर्ट रश्मि ने डीडीनगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट