रायपुर
सीएम साय ने कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन किया
02-Jan-2024 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ। विमोचन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के साथ पदाधिकारी अविनाश तिवारी, युगल किशोर, सत्येन्द्र देवांगन, रवि गढ़पाले, जीके देशमुख, लीलेश्वर देवांगन भी मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे