रायपुर
अब सौ टन सब्जियां जाएंगी अयोध्या
02-Jan-2024 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। तीन सौ टन चावल के बाद अब छत्तीसगढ़ से 100 टन सब्जियां अयोध्या भेजी जाएगी। सीएम विष्णु देव साय ने ट्विटर पर बताया कि मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं। इससे पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने मुलाकात कर सीएम को इसकी जानकारी दी। संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र लोहाना, मितुल कोठारी, हेमंत गोहिल, दिलीप सिंह राठौर शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे