रायपुर
अक्षत कलश शोभायात्रा
02-Jan-2024 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा के लिए आए पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा रविवार को गायत्री नगर से भावना नगर सेल्सटैक्स कॉलोनी स्टील सिटी होते हुए गायत्री नगर स्थित हनुमान मंदिर में समापन हुआ। इस कलश यात्रा में समस्त कॉलोनीवासियों ने बढ़चढ़ भाग लिया।
ज्ञात हो कि 500 वर्षों के अथक प्रयास एवं अनेक बलिदानों के बाद आज अंत: प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में देश के लगभग सभी स्थानों में पूजित अक्षत कलश की शोभा यात्रा निकाली जा रही है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी दी एवं प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनने की खुशी मनाते दिखे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे