रायपुर
सीएम के अभिवादन में बूके नहीं एक पुष्प
01-Jan-2024 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा। आज नववर्ष के मौके पर मंत्री केदार कश्यप, सांसद मोहन मंडावी, सरोज पाण्डेय आदि ने मुलाकात कर साय को बधाई दी। केदार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे