रायपुर
राजधानी के बाहर चार मामले
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। पुराने बैर, उधार में लिए गए रूपए वापसी,सिगरेट को लेकर कल रात राजधानी के बाहरी इलाकों में मारपीट की अलग अलग चार घटनाएं हुई। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं।
मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार ग्राम पलौद निवासी धनेश्वरी मानिकपुरी(22) के साथ कल रात 9.30 बजे मोटू, नारद,और पप्पू पाल नाम के लडक़ों ने पुराने विवाद की रंजिश पर हाथ मुक्के से मारपीट की। लडक़ों ने पत्थर मारकर धनेश्वरी के घर का दरवाजा तोड़ा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। धनेश्वरी ने देर रात थाने में धारा 294,506,323, 427,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई ।
इसी गांव के चंद्रकांत पटेल, यागेश पटेल ने सोम जांगड़े (32)के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की। ये लोग, सोम के भाई मनोज को उधारी में दिए पैसे की मांग कर रहे थे । रात करीब 8.30 बजे घर जा रहे सोम को रोककर गाली गलौज कर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। सोम ने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया।
इधर सिलियारी के बाजार चौक में मनोज शर्मा,दिलेंद्र यदु ने रविवार पूर्वान्ह शैलेंद्र कोसले (33) से बिना कारण मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । इसके काउंटर में मनोज शर्मा (32) ने भी शैलेन्द्र पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया । धरसींवा पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज किया है ।
इधर लालपुर के एचपी पेट्रोल पंप पर मारपीट की घटना हुई । पुरानी बस्ती प्रोफेसर कालोनी सेक्टर-4 निवासी राकेश सोनकर (30) ने शनिवार को हुई मारपीट की रिपोर्ट आज तडक़े 4 बजे दर्ज कराई गई। रोहित, राहुल व साथियों ने 29 तारीख की रात राकेश से सिगरेट मांगा। नहीं देने पर गाली गलौज, हाथ मुक्के, राड, पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए । आज तडक़े पुलिस ने राकेश की रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज किया है।