रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी। अटल नगर नया रायपुर के चीचा मोड पर हुए सडक़ हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत हो गई । मृतक शविकांत ठाकुर 14वीं बटालियन का था । और पीएचक्यू में था पदस्थ था। दुर्घटना का कारण अज्ञात है। घटना स्थल को देखकर समझा जा रहा है कि किसी बड़े वाहन की ठोकर से मौत हुई है। नवा रायपुर में इन दिनों कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य जारी हैं। इनके लिए बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले ट्रक, हाइवा तेज रफ्तार से आते जाते हैं। इनकी आवाजाही दिन भर रहती है,देर शाम से तो इन वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। सारी रात में ट्रिप बढ़ाने के चक्कर में इनकी रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है।वहीं ट्रैफिक पुलिस, माना और राखी पुलिस ने भी अपनी गश्त बंद कर रखी है । वैसे यह इनकी पेट्रोलिंग या प्वाइंट ड्यूटी तब ही होती है जब मंत्रालय के लिए मंत्रियों की आवाजाही होती है । अब नई सरकार गठित हो गई है तो पुन: शुरू हो सकती है।