रायपुर

केंद्र ने छत्तीसगढ़ को दिया एसीएस का एक और पद, हुए चार
01-Jan-2024 4:18 PM
केंद्र ने छत्तीसगढ़ को दिया एसीएस का एक और पद, हुए चार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 जनवरी। केंद्रीय लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने छत्तीसगढ़ के आईएएस कैडर के लिए मुख्य सचिव के समकक्ष एक पद और स्वीकृत किया है। दो माह पहले ही अक्टूबर में स्वीकृत पद के मुताबिक अब  मुख्य सचिव स्तर के तीन के बजाए चार पद हो गए हैं।

इस एक नए पद पर कल ही 1994 बैच के अफसर मनोज पिंगुवा पदोन्नत किए गए हैं। इन्हें मिलाकर अमिताभ जैन, रेणु पिल्लै, सुब्रत साहू समेत चार अफसर होंगे। इनमें जौन मुख्य सचिव हैं। एक रिक्त पद पर दिल्ली से किसी अफसर के आने पर उन्हे पदस्थ किया जा सकेगा।  इन चार पदों के विरूद्ध राज्य सरकार एक्स कैडर में भी चार एसीएस पदोन्नत कर सकती है। इसके मुताबिक ही अमित अग्रवाल, के अलावा रिचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। ये सभी प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में कार्यरत हैं। इनमें से  निधि छिब्बर और विकास शील की  ही प्रतिनियुक्ति  अप्रैल मई में खत्म हो रही है। राज्य सरकार ने नौ आईएएस अफसरों को एपेक्स वेतन मान में एसीएस पदोन्नत किया है । इनमें पीएस मनोज पिंगुवा  प्रमुख हैं। उनके साथ 1994 बैच की रिचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील को भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इनके अलावा 2008  बैच के 10 विशेष सचिव,सचिव पदोन्नत किए गए । फिलहाल इनमें से किसी की भी नई पोस्टिंग नहीं की गई है। वे वर्तमान पद पर बने रहेंगे। इनमें शिक्षा विभाग के विशेष सचिव राजेश राणा, श्रमायुक्त भीम सिंह, सरगुजा कमिश्नर शिखा राजपूत और पंजीयक सत्यनारायण राठौर और विशेष सचिव महादेव कांवरे, कलेक्टर एमसीबी नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर श्याम धावड़े और विशेष सचिव शारदा वर्मा शामिल  है। ये सभी सचिव स्तर के होंगे।


अन्य पोस्ट