रायपुर

कुर्की नोटिस हाथ में आते ही पटा दिया 4.73 लाख का बकाया टैक्स
31-Dec-2023 9:28 PM
कुर्की नोटिस हाथ में आते ही पटा दिया 4.73 लाख का बकाया टैक्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसंबर। भवन की  कुर्की नोटिस हाथ में आते ही  बकायादारों ने टैक्स जमा किया।जोन 1 के बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के बड़े बकायादार भवन मालिक अशोक कुमार अग्रवाल एवं अनिल कुमार अग्रवाल ने अपने दो निजी भवनों की कुल सम्पूर्ण बकाया  टैक्स  4,73,535 रूपए  का एकमुस्त भुगतान किया। कुर्की वारंट जारी करने के तत्काल बाद स्थल पर ही नगर निगम जोन 1 के राजस्व विभाग की टीम को कर दिया। निगम का राजस्व विभाग  सभी 10 जोनों के वार्डों में राजस्व वसूली अभियान  चला रहा है। बड़े बकायादारों से कड़ाई से बकाया राजस्व की वसूली करने बकायादारों पर कुर्की वारंट की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट