रायपुर

विकसित भारत शिविर हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
31-Dec-2023 9:26 PM
विकसित भारत शिविर हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत रविवार को वार्ड  63 मे शिविर हुआ।  इसमें  सांसद सुनील सोनी, विधायक प्रतिनिधि  विजय अग्रवाल ने  विभागों के स्टॉलों अवलोकन किया । सांसद   सोनी ने अधिकारियों को केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का  लाभ निगम क्षेत्र के रहवासियों को  सहजता व सरलता से दिलवाने   के निर्देश दिये हैँ । आज  1080  से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से  प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। वहीं 4700 से अधिक लोगों  ने  जानकारी प्राप्त की। जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में  181 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गई  शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से 160, पीएम उज्जवला  से 254, पीएम स्वनिधि योजना से 58  और आयुष्मान कार्ड योजना से पात्र 200 लोग लाभान्वित हु।  शिविर में स्थल पर 285 नागरिकों को तत्काल आधार कार्ड बनाकर दिये गये।


अन्य पोस्ट