रायपुर

रामकुमार को पीएचडी
30-Dec-2023 4:43 PM
रामकुमार को पीएचडी

रायपुर, 30 दिसंबर। राज कुमार वर्मा ने बस्तर के गोंड जनजाति के पारंपरिक कला का दस्तावेजीकरण पर  मानवविज्ञान विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। रविवि मानवविज्ञान विभाग के प्रोफेसर जितेंद्र कुमार प्रेमी के मार्गदर्शन में, राज कुमार का शोध बस्तर, छत्तीसगढ़ में गोंड जनजाति की समृद्ध कलात्मक विरासत पर केंद्रित था। जिसका समापन  छत्तीसगढ़ के बस्तर की गोंड जनजाति में कला: एक नृजातीय-संग्रहालय, वैज्ञानिक अन्वेषण नामक शीर्षक से एक व्यापक अध्ययन में हुआ। यह अध्ययन गोंड जनजाति की लुप्त हो रही कला रूपों का सम्पूर्ण दस्तावेजीकरण के रूप में हुआ है जो कि किसी भी कला रूपों का पुनर्निर्माण करने में अहम होगा। इसके साथ ही किस प्रकार कला रूप सामाजिक संस्थाओं को नियमित और नियंत्रित करने का कार्य करता है इसका विश्लेषण मानवविज्ञान के विभिन्न सिद्धान्तों के माध्यम से किया गया।


अन्य पोस्ट