रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम द्वारा हायर सेकण्डरी उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 11वीं) एवं द्वितीय वर्ष (कक्षा 12वीं), हाई स्कूल पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष (कक्षा 9वीं) एवं द्वितीय वर्ष (कक्षा 10वीं) की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है।
हायर सेकण्डरी परीक्षा - उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं की परीक्षा विषय अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्यम् 01 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 04 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 07 मार्च को, हिन्दी एवं अंग्रेजी 09 मार्च को, इतिहास, जीवविज्ञान, गणित, लेखांकन 11 मार्च को, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र 13 मार्च को, राजनीतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन 16 मार्च को और भूगोल विषय की परीक्षा 19 मार्च को होगी।
उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष कक्षा 12वीं में विषय भूगोल की परीक्षा 01 मार्च को, राजनीतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन 04 मार्च को, भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र 07 मार्च को, इतिहास, जीवविज्ञान, गणित, लेखांकन 09 मार्च को, हिन्दी एवं अंग्रेजी 11 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 13 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 16 मार्च को और अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्यम् की परीक्षा 19 मार्च को होगी।
इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा - पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 9 वीं में अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्यम् की परीक्षा 02 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 06 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 09 मार्च को, हिन्दी एवं अंग्रेजी 12 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 15 मार्च को, विज्ञान 18 मार्च को और गणित विषय की परीक्षा 21 मार्च को होगी।
पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष कक्षा 10वीं में गणित विषय की परीक्षा 02 मार्च को, विज्ञान 06 मार्च को, सामाजिक विज्ञान 09 मार्च को, व्यावसायिक संस्कृतम् (चयनित विषय) 12 मार्च को, शास्त्रीय विषय (चयनित विषय) 15 मार्च को, अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्यम् 18 मार्च को और हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जाएगी।