रायपुर
भाभी से ही विवाह किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। न्यू शांति नगर निवासी प्रापर्टी डीलर के यहां 23 दिसंबर की रात 22 लाख की चोरी और सबूत मिटाने सीसीटीवी में आग लगाने वाले पति पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार दीपक गाईन प्रापर्टी डीलिंग, मछली पालन एवं सब्जी का व्यवसाय करता है। उसका 02 मंजिला मकान है जिसमें वह अपने परिवार के साथ उपर रहता है तथा नीचे आफिस है। दीपक के साथ उसका भतीजा पिंटू गाईन भी रहता है । और घर में 3 मेड काम करते है। 23 दिसंबर की रात्रि 11.15 बजे के आस-पास दीपक घर में चोरी, और आगजनी हुई थी। चोर नगदी रकम, 1 सोने की चैन, 1 सोने का बे्रसलेट, 2 चांदी का सिक्का तथा कमरे में रखा 1 मोबाईल फोन नहीं था। कोई चोर कर ले गया । इस रिपोर्ट पर सिविल लाईन पुलिस ने धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर पड़ताल शुरू की। मकान और पूरे इलाके का बारिकी से निरीक्षण कर दीपक, परिजन सहित आस-पास के लोगों से घर में काम करने वाले कर्मचारियों (मेड) से पूछताछ और पूर्व में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी ली।
पुलिस ने दीपक के घर और आसपास उपलब्ध कैमरे का फुटेज देखा । इसमे घटना समय के तत्काल पश्चात् एक संतरे रंग की मोपेड से सामने एक महिला व पीछे पुरूष एक बैग रखकर बाहर मेन रोड की ओर जाते हुए नजर आये। महिला के अपराध में शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुये प्रार्थी के मकान में काम करने वाले वर्तमान तथा पूर्व के सभी महिलाकर्मी (मेड) के विवरण प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्य संग्रह किया गया। जिसके आधार पर दीपक के यहां पूर्व में कार्यरत मेड बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी नामक महिला को चिन्हांकित किया । प्रार्थी से पुन: पूछताछ तथा तकनीकी आधार पर बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी के संबंध में जानकारी एकत्र करने पर ज्ञात हुआ कि वह थाना कोतवाली महासमुंद के हिस्ट्रीशीटर तथा महासमुंद एवं रायपुर के अलग - अलग थानों के प्रकरणों में हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, आम्र्स एक्ट, नारकोटिक एक्ट, मारपीट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के 20 से अधिक मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका शातिर नकबजन अविनाश गिरी गोस्वामी की पत्नि हैै।दोनों की पतासाजी करते हुए अंतत: अविनाश गिरी गोस्वामी एवं बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी को कांकेर में पकड़ा।कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकारी। पूछताछ में मालूम चला कि वस्तुत: बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी आरोपी अविनाश गिरी गोस्वामी की भाभी थी, कि कुछ माह पूर्व दोनों ने विवाह कर लिया तथा कुछ दिनों बाद आरोपी अविनाश गिरी गोस्वामी महासमुंद से चोरी के मामले में जेल चला गया। इसी दौरान बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी प्रार्थी दीपक गाईन के घर मेड का काम करने लगी तथा वहीं प्रार्थी के मकान में ही रहती थी। घटना दिनांक के लगभग 15 दिन पूर्व आरोपी अविनाश गिरी गोस्वामी जेल से छूटकर आया तो बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी ने दीपक के घर काम छोड़ दिया तथा दोनों सिलतरा धरसींवा में रहने लगे। महिला आरोपी बिंदिया गोस्वामी उर्फ बिंदी ने अपने पति अविनाश गिरी गोस्वामी को बताया कि दीपक के घर प्रतिदिन लाखों रूपये आलमारी में रखा होता है, जिस पर दोनों ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाई और अंजाम दिया।स्वयं की पहचान छिपाने की नियत से कमरे में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के डी.व्ही.आर., कम्प्यूटर एवं अन्य सामनों में आग लगा दिया। दोनों चोरी के बाद बाइक से पचपेढ़ी नाका जाकर वाहन को पचपेढ़ी नाका पार्किंग पास खड़ा कर दोनों बस से जगदलपुर चले गये वहां कुछ दिन लॉज में रूके तथा वापस रायपुर अपने ग्राम रायता आ गये। कुछ दिनों बाद दोनों कांकेर जाकर किराये का मकान लेकर रहने लगे तथा आरोपियान चोरी के पैसों से 1 बाइक, सोने के जेवर, आलमारी, पलंग, फ्रीज, वाशिंग मशीन, गद्दा, मिक्सी जैसी चीजें खरीद लिए।
