रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। जयराम काम्पलेक्स स्थित इलेक्ट्रानिक सामान के विके्रता की दुकान के सामने रखा 28 हजार रूपए का सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोर वहां से 2 प्रिंटर को चोरी कर ले गया।
पुलिस के मुताबिक दुकान के संचालक अनुपम अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जयराम काम्पलेक्श में तुलसी ट्रेडर्स के नाम से उसकी दुकान है। जहां पर वह कैमरा और अन्य इलेक्ट्रनिक सामानों का विक्रय करता है। 26 की शाम को आर्डर से मंगाए एक्सल कम्पनी के दो प्रिंटर को दुकान के सामने रखा हुआ था। इस दौरान दुकान में काफी लोगों की भीड़ थी। इसी बीच मौका पाकर कोई अज्ञात चोर वहां रखे 2 नग प्रिंटर को चोरी कर ले गया। इस बात की जानकारी शाम का दुकान बंद करते समय कर्मचारियों ने बताया कि बाहर रखा प्रिंटर नहीं है। पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। इस पर अनुपम अग्रवाल ने चोरी होने के शक में मौदहापारा थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर चोर की पतासाजी कर रही है।