रायपुर

चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने वाले तीन पकड़ाए
30-Dec-2023 3:35 PM
चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने वाले तीन पकड़ाए

रायपुर, 30 दिसंबर। रायपुर रेलवे स्टेशन के पास चाकू लेकर आम लोगों को धमका रहे डोमन घ्रुव, यशवंत और सावन जंघेल को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। इनके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त किया। पुलिस के मुताबिक पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने शुक्रवार रात को रेलवे स्टेशन शराब भठ्ठी के पास आने- जाने वाले को चाकू लहराकर दो बदमाश आम लोगों को डरा, धमका रहे को रंगे हाथ पकड़ा। उनके कब्जे से धारदार चाकू को जब्त किया। वहीं स्टेशन चौक के पास से एक अन्य युवक को चाकू दिखा कर धमकाने के मामले में पकड़ा। 


अन्य पोस्ट