रायपुर

मठपुरैना सामूहिक आत्महत्या: कांग्रेस की जांच कमेटी के दो सदस्य नहीं पहुंचे
30-Dec-2023 3:34 PM
मठपुरैना सामूहिक आत्महत्या: कांग्रेस की जांच कमेटी के दो सदस्य नहीं पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। 
मठपुरैना बीएसयुपी कॉलोनी मे हुए सामूहिक आत्महत्या के संदिग्ध प्रकरण की जांच के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संयोजन में छह सदस्य कमेटी का गठन किया गया है । 

इसकी वास्तविकता की जांच के लिए   शनिवार की सुबह घटनास्थल पहुंचकर आसपास के लोगों के साथ और सेन परिवार से जुड़े सदस्यों से बातचीत कर सच्चाई जानने की कोशिश की गई।

संयोजक  विकास उपाध्याय के साथ सदस्य - गिरीश दुबे, नंद कुमार सेन, करुणा कुर्रे, सुमित दास, सतनाम पनाग भी उपस्थित थे अब जांच कमेटी अपना रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौपेगी। वहीं सभापति प्रमोद दुबे, पार्वती साहू नहीं पहुंची। 

इस पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि यह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के झूठ की दुखद परिणीति है। मृतक परिवार को दो बेटियों की शादी के लिए निर्धन कन्या योजना के तहत बघेल सरकार की ओर से आर्थिक सहायता नहीं दी गई थी। उसके चलते सेन परिवार ने आर्थिक तंगी में जान दे दी। 


अन्य पोस्ट