रायपुर

इलाज के नाम पर दो लाख ठगने वाला राजस्थान का कथित डॉक्टर गिरफ्तार
30-Dec-2023 3:32 PM
इलाज के नाम पर दो लाख ठगने वाला  राजस्थान का कथित डॉक्टर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर।
सम्मोहित कर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय ठग को गिरफ्तार किया गया है ।
विद्युत कंपनी के रिटायर्ड कर्मचारी रामगोपाल व्यास पिता स्व मदन गोपाल व्यास  (75)साल निवासी व्यास गली गोपाल मंदिर के सामने सदर बाजार रायपुर निवासी हैं। 26 दिसंबर को करीबन 11 बजे घर आकर एक व्यक्ति ने अपना  नाम डॉ.सलाउद्दीन उर्फ आर.के. पठान  आयुर्वेदिक दर्द का डाक्टर बताया । मैं उनके बातों में सम्मोहित हो गया और अपनी पत्नी पुष्पा व्यास के घुटनों के दर्द का ईलाज कराने की बात पक्की की। उसने एक बार में पस निकालने का 5000 रूपए फीस बताया। और  एक पीतल की पाईप निकाला एवं पुष्पा व्यास के घुटनों में लगाकर पाईप के सहारे अपने मुंह से खींच कर लिक्विड जैसा पदार्थ निकालता गया। और उसने कई  बार ऐसा किया और  174000 / रूपये नगद लिए। और मेरी नौकरानी सीमा को 50/ रूपये देकर दवा मंगवाकर खिलाया। उसके पश्चात मेरी पत्नी का घुटने का दर्द ठीक लगने लगा। 

सलाउद्दीन ने व्यास को एक विजिटिंग कार्ड दिया और 115000/ रूपए बकाया  लेने 15 दिन बाद आने की बात बोल चला गया।  कुछ देर बाद मेरी पत्नी का घुटने का दर्द पहले जैसा हो गया। दो दिन पहले 27 दिसंबर  को व्यास ते  मोबाईल  पर 9975466399 से व्हाट्स एप कॉल आया। तबियत कैसा है दवा लिये कि नहीं पैसा कब दोगें, मैं अभी मुम्बई आ गया हूं। 15 दिन बाद आकर पैसा ले जाउंगा बोलकर सलाउद्दीन फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें ठगी होने का एहसास हुआ। और  रिपोर्ट दर्ज कराया।

कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर विजिटिंग कार्ड एवं कॉल किए  मोबाईल नंबर साइबर सेल के मदद से लोकेशन लेकर सलाउद्दीन को पकड़ा ।  मूलत: सलाउद्दीन उर्फ डॉ. आर. के. पठान पिता अब्दुल हफीज खान उम्र 65 वर्ष सा. निवासी बाहरली बुन्दी नर्सरीबाग रेंगर गोहल्ला थाना सिटी कोतवाली जिला बूंदी राजस्थान।

पूछताछ करने पर उसने रामगोपाल व्यास से   174000 / रूपए और  बूढा तालाब कैलाशपुरी में भी  एक महिला से भी ईलाज करने का 45000/ रूपये लेना स्वीकार किया। जिसमें से 8-10 हजार रूपये खर्च होना बताया, बाकी शेष रकम बैग में छिपाकर रखा था।  डॉ. आर.के. के नाम से विजिटिंग कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस,आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, दो नग मोबाईल फोन, एक पीतल का सिंधीनुमा पाईप, एक छोटा सा लोहे का औजार नगदी रकम 170000/ रूपये एवं 40000/ रूपये कुल 2.10000 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी को आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
 


अन्य पोस्ट