रायपुर
नोपार्किंग में खड़े 150 आटो का चालान
30-Dec-2023 3:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों में सवारी के इंतजार में नो पार्किंग में यातायात बाधित कर खड़ी होने वाले सवारी आटो वाहनों के विरूद्ध पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसमें लगभग 150 से अधिक सवारी आटो के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालान काटा गया। ये आटो वाले नोपार्किंग में सवारी उतारने-चढ़ाने एवं सवारियों के इंतजार में आटो खड़े रोड को जाम करते हैं।
पुलिस ने कहा है कि आटो चालकों को भविष्य में इस तरह से दोबारा यातायात को बाधित करने पर आईपीसी के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त कर कार्यवाही की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे