रायपुर

बलौदाबाजार के युवक की लाश पंडरी में मिली
30-Dec-2023 3:30 PM
बलौदाबाजार के युवक की लाश  पंडरी में मिली

रायपुर, 30 दिसंबर।  पंडरी पगारिया कॉम्प्लेक्स में  युवक की लाश मिली। मृतक के पास से पासबुक और नगदी बरामद हुआ है। पासबुक में लिखे पते के अनुसार मृतक के घर वालो से संपर्क किया जा रहा है। मृतक की पहचान किशन साहू निवासी बलौदा बाजार के रूप में हुई है। मृतक कुछ दिनों से इलाके में घूमते  हुए देखा गया था।  नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश पीएम के लिए भेज दी है ।
 


अन्य पोस्ट