रायपुर

आप को . 93 फीसदी वोट, पार्टी आम चुनाव की तैयारी में जुटी
29-Dec-2023 8:56 PM
आप को . 93 फीसदी वोट, पार्टी आम चुनाव की तैयारी में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। विधानसभा चुनाव में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किए बिना अपना उत्साह बनाए रखते हुए आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है । विस चुनाव में पार्टी ने 55 से अधिक सीटें पर प्रत्याशी उतारे थे। उसे .93 फीसदी वोट मिले। पार्टी पांच सीटों पर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी। छत्तीसगढ प्रभारी संजीव झा ने आज रायपुर में  समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन की भावी  रणनीति पर चर्चा की गई।

इसमें प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी,उनके पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और विंग के अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट