रायपुर

पीएचई मंत्री रहे गुरू के बंगले में आग, दस्तावेज जले..!
28-Dec-2023 7:06 PM
पीएचई मंत्री रहे गुरू के बंगले में आग, दस्तावेज जले..!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 दिसंबर। पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के जेल रोड स्थित  सरकारी आवास सतनाम भवन में  आग लग गई। ये आग अचानक कंप्यूटर रूम में लगी और   अलमारी में रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए? फिलहाल दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सरकारी बंगले को खाली करने काम चल रहा था।

गंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने समय पूर्व मंत्री रुद्र गुरू बंगले पर ही मौजूद थे। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है। बता दें कि गुरू पीएचई मंत्री रहे हैं और जेजेएम प्रोजेक्ट को लेकर विभाग पर कई आरोप लगते रहे हैं। यहां तक कि सीएम बघेल ने भरी कैबिनेट की बैठक में तीन हजार करोड़ से अधिक के टेंडर रद्द कर दिया था।

 पुलिस ने दस्तावेज जलने की पुष्टि की है लेकिन ये किस तरह के हैं वह जांच के बाद ही बताने की बात कही है


अन्य पोस्ट