रायपुर
जाम..,जाम...जाम
28-Dec-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 दिसंबर। यह दृश्य रोजाना लोधी पारा चौक पर देखा जा सकता है। सुबह 10.30 और शाम 5.30 से सात बजे तक। बलौदाबाजार जाने वाले राजकीय राजमार्ग के राजधानी के अहम इलाके पर यह चौक नहीं तिराहा है । करीब बीस हजार से अधिक छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है । हाल में जिला प्रशासन ने इस समस्या से निपटने चौक से ब्रिज पार तक रोड डिवाइडर बनाने का फैसला किया लेकिन अब तक शुरूआत नहीं हुई। इसी तरह से ब्रिज पार दलदल सिवनी मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की घोषणा डॉ.भूरे ने बतौर कलेक्टर,रायपुर जिला ट्रैफिक कमेटी की पहली बैठक में महीनों पहले की थी। वह भी अधूरी है। इस मोड़ पर भी जाम की स्थिति रहती है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे