रायपुर
बंगाल में गूंजा सबले बढिय़ा छत्तीसगढिय़ा
27-Dec-2023 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 दिसंबर। पश्चिम बंगाल में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, रासेयो इकाई के आशीष कुमार पटेल (ईईई, सातवां सेमेस्टर) ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। छत्तीसगढ़ कि टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ी सभ्यता, संस्कृति, और बोली को प्रस्तुत किया। सभी राज्यों से आए स्वयं सेवक एक ही स्वर में बोलने लगे छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा । सुवा, करमा, ददरिया, और छत्तीसगढ़ी वेश भूषा का पूरे शिविर में आकर्षण रह। आशीष ने राउत के वेशभूषा में मंच का संचालन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे