रायपुर

भाठागांव बस स्टैंड के बाहर और बीच शहर में यात्री लेने वाले ड्राइवरों पर 32 हजार का चालान
27-Dec-2023 4:10 PM
भाठागांव बस स्टैंड के बाहर और बीच शहर में यात्री लेने वाले ड्राइवरों पर 32 हजार का चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। 
भाठागांव बस स्टैंड के सामने मार्ग एवं चौक पर बस  खड़ी कर यात्रियों को बिठाने, उतारने वाले ड्राइवर, कंडक्टर पर ट्रैफिक पुलिस ने  कार्यवाही की।

बस संचालकों के द्वारा बस स्टैंड गेट नंबर 1 एवं 2 के सामने रोड पर खड़ी कर सवारी बिठाने से यातायात बाधित हो रहा था। इसकी  शिकायत  पर वरिष्ठ  यातायात थाना प्रभारी भाठागांव बस स्टैंड ने मंगलवार को बस स्टैंड गेट नंबर 1 और 2 तथा भाठागांव गांव चौक पर वाहन रोककर यात्री बैठाने वाले 42  बसों पर  चालान  कर 32400 रूपए जुर्माना वसूला गया। बस चालकों को बस स्टैंड के अंदर सवारी बैठाने एवं उतारने निर्देश दिए गए। बता दे कि पिछले दिनों  तेली बांधा थाना के पास सडक़ पर बस खड़ी कर सवारी बिठाने वाले 132 बस  चालकों पर कार्यवाही की गई थी। आम रोड पर यात्री बिठाने एवं उतार कर यातायात व्यवस्था बिगाडऩे वाले यात्री बसों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

बस संचालकों से कहा है कि  बस स्टैंड गेट के सामने, भाठागांव चौक एवं अन्य मुख्य मार्ग पर बसों को रोककर यातायात व्यवस्था बिगाडऩे का कार्य न करें। इससे पहले  बस संचालकों का बैठक लेकर निर्देश दिया गया था कि बस स्टैंड के भीतर ही सवारी बैठाएंगे एवं उतारेंगे और ना ही आम रोड पर खड़ा कर सवारी भरने का कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट