रायपुर
आधी रात एटीएम तोडऩे में असफल हुए तो चोर कैमरा सायरन ले भागे
25-Dec-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर। सेंट्रल बैंक के सरस्वती नगर कोटा स्थित एटीएम मशीन से रकम चोरी न कर पाए तो चोर बूथ में कैमरे सायरन ही ले भागे।
चोरी की यह घटना रविवार रात की है। आधी रात करीब डेढ़ बजे अग्यात चोर बमलेश्वरी नगर कोटा स्थित एटीएम में सेंधमारी की । यह एटीएम बूथ सेंट्रल बैंक सरस्वती नगर ब्रांच के कार्यक्षेत्र में आता है। बैंक मैनेजर सत्यवती बेहरा(41) को मुताबिक चोर एटीएम तोड़ कर राशि चुराने की कोशिश की । सफल नहीं हुए तो बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन (कीमत 9000 हजार रूपए) उखाडक़र ले गए। कल शाम सत्यवती की रिपोर्ट पर गुढिय़ारी ने धारा 457, 330,427,511का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है । बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में लोड रकम की जानकारी नहीं मिल पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे