रायपुर

देखें VIDEO : डीएम को पार्किंग कर्मी की चुनौती
23-Dec-2023 6:53 PM
देखें VIDEO : डीएम को पार्किंग कर्मी की चुनौती

बदसुलुकी चरम पर, जीआरपी, आरपीएफ दोनों इनके घुटने पर 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर।
राजधानी रेलवे स्टेशन के  पार्किंग में  कर्मचारियों की बदसलूकी का वीडियो वायरल है। यह वीडियो स्टेशन के गुढियारी छोर की ओर 7 नंबर प्लेटफॉर्म पीछे गेट का बताया गया है। इन कर्मचारियों ने परिजनों को ट्रेन चढ़ाने आने वाले लोगों के साथ पार्किंग को लिए बदसलूकी कर रहे हैं। 

इसके पहले भी कई बार कई अन्य यात्रियों परिजनों से भी ऐसे मामले होते रहे हैं। कार ड्राइव कर रहे और सवार ने जब लहजे पर आपत्ति करते हुए डीएम (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, जो कलेक्टर होते हैं) को वीडियो भेजने बताने की बात कही तो उसने भेजने बताने की चुनौती दी। इतना ही नहीं उसके अपना नाम मो.हसन और पता राजातालाब बताया। उसने कहा कि जिसे बताना, भेजना है भेज देना। पार्किंग कर्मियों की यह गुंडई गुढ़ियारी पुलिस, जीआरपी आरपीएफ के साथ-साथ अब तो डीएम साहब के लिए भी चुनौती है। देखे इस पर कब और क्या कार्रवाई होती है।

 


अन्य पोस्ट