रायपुर

पखवाड़े भर पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, फिर कैंची मार हत्या, दो गिरफ्तार
23-Dec-2023 6:12 PM
पखवाड़े भर पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की, फिर कैंची मार हत्या, दो गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर।
पखवाड़े भर पहले हाथ मुक्के से मारपीट करने के बाद गुरूवार रात जान से ही मार दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुराना राजेन्द्र नगर सिविल लाईन निवासी शशिभूषण टंडन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में 22 दिसंबर को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक शशि  का पुत्र राहुल टण्डन 21 दिसंबर की रात्रि लगभग 09.00 बजे घर से खाना खाकर मोहल्ले में आयोजित होने वाले घासीदास जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष्य में बैनर पोस्टर लगाने के लिए निकला था।  

22 की सुबह को शशि केे मोबाईल  में उसके पुत्र राहुल टण्डन के मोबाईल से फोन कर किसी व्यक्ति ने बताया कि एक मोबाईल विवो कंपनी का फल मंडी के पीछे अभियंता भवन के पास पड़ा है। तथा वहीं पर एक लडका खून से लतपथ पडा है। जिस पर शशि  अपने परिवार के अन्य सदस्यों एवं पडोसियों के साथ जाकर देखा तो उसका पुत्र राहुल टण्डन जमीन में खून से लतपथ गिरा पड़ा हुआ था। उसके सिर के पीछे भाग में किसी धारदार हथियार से मारने के गहरे चोट था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

15 दिवस पूर्व मोहल्ले के रहने वाले दो लड़कों ने पुरानी रंजिश को लेकर राहुल टण्डन के साथ लडाई झगडा कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की थी। न्यू राजेन्द्र नगर में पुलिस धारा 302, 201, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।पुलिस ने शशिभूषण, परिजनों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर मोहल्ले के निवासी संदेही लक्की नेताम पिता महेश नेताम  (21) आशीष चंदेल पिता देवदास चंदेल (21) एवं आशीष चंदेल दोनों न्यू राजेन्द्र नगर निवासी को पकड़ कड़ाई से पूछताछ की। इस पर दोनों ने  पुरानी रंजिश को लेकर गुरूवार  रात्रि राहुल टण्डन की लोहे की कैंची से मारकर हत्या करना  बताया।  दोनों को गिरफ्तार कर उनसे कैंची एवं बाइक जप्त किया।


अन्य पोस्ट